सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

WordPad वर्डपेड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

 


Word Pad kya hain? वर्डपेड क्या हैं ?

Word Pad - Word Pad एक वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर हैं, इसके द्वारा हम टेक्स्ट एडिटिंग का कार्य कर सकते हैं, इसे अलग से इनस्टॉल करने की जरुरत नहीं होती हैं, यह विंडोस के साथ ही इंस्टॉल हो जाता हैं। 

वर्डपैड में डॉक्यूमेंट बनाकर हम उसकी प्रिंट निकाल सकते हैं और फाइल को ई-मेल भी कर सकते हैं। 

वर्डपैड में हम क्या-क्या कार्य कर सकते हैं ?

  • किसी भी प्रकार का लेटर(पत्र) लिख सकते हैं। 
  • किसी भी प्रकार की एप्लीकेशन (आवेदन पत्र ) लिख सकते हैं। 
  • नोट्स बना सकते हैं। 
  • पेंट ब्रश में बनी इमेज को इन्सर्ट कर सकते हैं। 
  • टेक्स्ट फोर्मेटिंग से सम्बंधित कार्य कर सकते हैं। 
  • टेक्स्ट एलाइनमेंट से  सम्बंधित कार्य कर सकते हैं। 
  • टाइपिंग करना, उस पर कलर करना और पेंट ब्रश की इमेज बनाना आदि कार्य हम वर्डपैड में कर सकते है। 

वर्डपैड को चालू कैसे करे ?

  • Window XP में  Start ->  Accessories -> WordPad से ओपन कर सकते हैं 
  • Windows 7, 8, 10 में आपको सर्च बॉक्स में Wordpad लिख कर एंटर करने मात्र से वर्डपैड ओपन हो जायेगा। 
  • Run option में  "wordpad" लिख कर एंटर करने से भी आप वर्डपैड को ओपन कर सकते हैं। 
   

Notepad or WordPad me Difference नोटपैड और वर्डपैड में अंतर 

एक तरह से हम यह कह सकते हैं की यह नोटपैड का अपडेटेड वर्शन हैं, इसमें नोटपैड की तुलना में बहुत से एडवांस फीचर्स हैं। कुछ फीचर्स निम्न हैं। 

  • एक ही फाइल में अलग अलग फॉण्ट और टेक्स्ट साइज सेट करने का ऑप्शन हैं। 
  • फॉण्ट बैक कलर बदलने का ऑप्शन हैं 
  • फॉण्ट फेस कलर बदलने का ऑप्शन हैं 
  • पेंट ब्रश से बनी इमेज का अटैचमेंट ऑप्शन हैं 
  • टेक्स्ट एलाइनमेंट के ऑप्शन हैं 
  • सबस्क्रिप्ट और सुपेरस्किप्ट के ऑप्शन हैं 
  • रूलर बार का भी ऑप्शन हैं 

आइये हम एक एक करके सभी ऑप्शनसमझते हैं। 


1. WordPad File Menu

  • New - वर्डपैड की नयी फाइल बनाने के लिए.
  • Open - वर्डपैड की पहले से बनी हुई फाइल को ओपन(खोलने) के लिए. 
  • Save - वर्डपैड फाइल को सेव (सुरक्षित) करने के लये। 
  • Save As - यदि हम पहले से बनी हुई फाइल की एक और कॉपी बनाना या उसे किस और फाइल टाइप में बदलना चाहते हैं तो हमें इस ऑप्शन का उपयोग करना चाहिए। 
  • Print -
    • Print - फाइल की प्रिंट (पेपर पर छपाई) करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करते हैं इस पर क्लिक करते ही एक डायलॉग बॉक्स ओपन होता हैं उस पर प्रिंटर सेलेक्ट करने के बाद हमें प्रिंट देना होता हैं।
    • Quick Print - बिना किसी अतिरिक्त ऑप्शन के पूछे यह डायरेक्ट प्रिंट दे देगा।
    • Print Preview - यदि हम फाइल का प्रिंट निकालने से पहले प्रिंट का व्यू देखना चाहते हैं तो हम इस ऑप्शन का उपयोग करते हैं।

  • Page Setup - पेपर की साइज, मार्जिन और ओरिएंटेशन को हम यहाँ से सेट करते हैं। 
  • Send email - यदि आपकी मशीन पर आउटलुक सेट हैं तो आप यहाँ से डायरेक्ट डॉक्यूमेंट को मेल भी कर सकते हो। 
  • About - वर्ड पैड के वर्शन के बारे में जानकारी इस ऑप्शन में होती हैं।
  • Exit - वर्ड पैड को क्लोज करने के लिए एग्जिट का उपयोग करते हैं।

2. Wordpad Home Menu

2.1 Clipboard 

  • Cut -  सिलेक्टेड टेक्स्ट को करंट पोजीशन से हटाने और क्लिपबोर्ड की मेमोरी में कॉपी करने लिए।
  • Copy -  सिलेक्टेड टेक्स्ट को क्लिपबोर्ड की मेमोरी में कॉपी करने लिए।
  • Paste - क्लिपबोर्ड की मेमोरी से कर्सर वाली जगह पर पेस्ट (चिपकाने) के लिए।
  • Paste Special - यह एक तरह से पेस्ट जैसा ऑप्शन ही हैं, इसमें कुछ एडवांस फीचर हैं, जैसे की आप ने जो टेक्स्ट कॉपी किया हैं उसे किस फॉर्मेट में पेस्ट करना हैं

2.2 Font

  • Font Family - इस ऑप्शन में जितने भी तरह के फॉण्ट स्टाइल हैं वह दिखाई देते हैं, इसमें से आप अपने मन के अनुसार स्टाइल का चयन कर सकते हैं
  • Font Size - फॉण्ट की हाइट (साइज) बढ़ाने घटाने के लिए.
  • Grow Font - फॉण्ट की हाइट (साइज) को एक पॉइंट बढ़ाने के लिए।
  • Shrink Font - फॉण्ट की हाइट (साइज) को एक पॉइंट घटाने के लिए।
  • Bold - फॉण्ट के वेट को बढ़ाने के लिए (बोल्ड करने के लिए)
  • Italic - फॉण्ट को तिरछा करने के लिए।
  • Underline - फॉण्ट के निचे लाइन देने के लिए
  • Strikethrough - फॉण्ट को बिच में से काटने के लिए।
  • Subscript - फॉण्ट को अपने लेवल से निचे की और लिखने के लिए
  • Superscript - फॉण्ट को अपने लेवल से ऊप्पर की और लिखने के लिए (घात के लिए)
  • Text Colour -फॉण्ट के स्टाइल / फेस के कलर को चेंज करने के लिए।
  • Text Highlight Colour (Back Colour) - फॉण्ट के स्टाइल / फेस के बैक कलर को चेंज करने के लिए।

2.3 Paragraph

  • Decrease Indent - लेफ्ट साइड से एक स्पेसिफिक गैप को छोड़कर लिखने के लिए इंडेंट का उपयोग किया जाता हैं और इंडेंट की विड्थ को कम करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग किया जाता हैं।
  • Increase Indent - लेफ्ट साइड से एक स्पेसिफिक गैप को छोड़कर लिखने के लिए इंडेंट का उपयोग किया जाता हैं और इंडेंट की विड्थ को बढ़ाने करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग किया जाता हैं।
  • List Style (Bullet, Numbers) - यदि हमें पॉइंट वाइज मैटर लिखना हैं तो हम इस ऑप्शन का उपयोग करते हैं। इसमें बुलेट नंबर आदि ऑप्शन हैं।
  • Line Spacing - एक लाइन से दूसरी लाइन के बिच में कितनी गैप रखना हैं वह हम इस ऑप्शन से सेट कर सकते हैं।
  • Align Text Left, Center, Right, Justify - जो भी हम पैराग्राफ बना रहे हैं उसके टेक्स्ट का एलाइनमेंट किस साइड से करना हैं वह हम यहाँ पर सेट करते हैं
  • Show Paragraph Dialog Box - पैराग्राफ से सम्बंधित अन्य सेटिंग इस डायलॉग बॉक्स के द्वारा हम जैसे इंडेंट, स्पेस, पर एलाइनमेंट आदि।

2.4 Insert

  • Picture - इस ऑप्शन से आप कोई भी एक्सटर्नल इमेज को वर्डपैड डॉक्यूमेंट में इन्सर्ट कर सकते हैं।
  • Paint Drawing - इस ऑप्शन से पेंट इमेज डॉक्यूमेंट स्क्रीन ओपन हो जाएगा और आप यहाँ पर ड्राइंग करके उस बिटमैप को डायरेक्ट ही स्क्रीन पर ला सकते हैं। 
  • Date and Time - यदि आप स्क्रीन पर करंट डेट और टाइम इन्सर्ट करना चाहते हैं तो इस ऑप्शन से जिस भी फॉर्मेट में ऐड करना चाहते हैं ऐड कर सकते हैं। 
  • Insert Object - यदि आप अन्य किसी सॉफ्टवेयर के ऑब्जेक्ट इसमें इंसर्ट करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, जैसे Microsoft Graph Chart आदि।

2.5 Editing

  • Find - करंट पेज में यदि कोई कीवर्ड आप सर्च करना चाहते हैं तो इस ऑप्शन के माध्यम से आप कीवर्ड को सर्च कर सकते हैं, यदि वह कीवर्ड डॉक्यूमेंट में मिलेगा तो कर्सर सीधा ही उस कीवर्ड पर फोकस करेगा।
  • Replace - यदि आप कोई कीवर्ड को एक साथ पुरे डॉक्यूमेंट में बदलना चाहते हैं तो इस ऑप्शन से Find करके उसे Replace कर सकते हैं
  • Select All - स्क्रीन पर उपस्थित सभी ऑब्जेक्ट / टेक्स्ट या इमेज को सेलेक्ट करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करते हैं।

3. WordPad View Menu

3.1 Zoom

  • Zoom in - स्क्रीन को ज़ूम पर्सेंटेज को बढ़ाने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग किया जाता हैं। 
  • Zoom Out - स्क्रीन को ज़ूम पर्सेंटेज को कम करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग किया जाता हैं। 
  • 100 % - स्क्रीन को ज़ूम पर्सेंटेज को 100% पर सेट करने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग किया जाता हैं। 

3.2 Show or Hide

  • Ruler - यदि आप पेज के हैडर पर रूलर (स्केल) शो करना कहते हैं तो इस ऑप्शन से टिक करके शो कर सकते है और अनटीक करके हाईड कर सकते हैं।
  • Status Bar - पेज के बॉटम में एक स्टेटस बार होता हैं यदि आप उसको शो या हाईड करना चाहते हैं तो यहाँ से कर सकते है।

3.3 Setting

  • Word Wrap - पेज की चौड़ाई को सेट करने के लिए यह ऑप्शन होता हैं इसमें तीन अलग-अलग ऑप्शन होते हैं जो इस प्रकार हैं
    • नो व्रैप - जब तक एंटर प्रेस नहीं करेंगे तब तक एक ही लाइन में लिख सकते हैं एंटर प्रेस करने पर ही नयी लाइन में जा सकते हैं।
    • व्रैप टू विंडो - लाइन की अधिकतम चौड़ाई विंडोज की स्क्रीन का बराबर होती हैं।
    • व्रैप तो रूलर - लाइन की अधिकतम चौड़ाई रूलर की चौड़ाई के अनुसार होती है।
  • Measurement Unit - रूलर नापने की यूनिट यहाँ से बदल सकते हैं यहाँ पर चार ऑप्शन हैं आप अपने अनुसार Inch, Centimeter, Point, Picas इनमे से सेलेक्ट कर सकते है। 

WordPad के बारे में अन्य जानकारी 

Wordpad Question and Answer in Hindi हमने यहाँ पर वर्डपैड से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर दिए हैं

Q. WordPad का फाइल एक्सटेंशन क्या  होता हैं ?

A. वर्डपैड के फाइल एक्सटेंशन RTF (Rich Text Format) होता हैं !

Q. क्या WordPad एक प्रेजेंटेशन प्रोग्राम हैं ?

A. वर्डप्रेस एक वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर हैं, प्रेजेंटेशन के लिए माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट का उपयोग किया जाता हैं। 

Q. वर्डपैड फाइल को मोबाइल में कैसे ट्रांसफर करे ?

A . तीन तरीको से आप वर्डपैड फाइल को  मोबाइल में ट्रांसफर कर सकते हैं 
  • मोबाइल को केबल से कनेक्ट करे और माय कंप्यूटर में मोबाइल की ड्राइव शो होने लगेगी आप कॉपी पेस्ट कर सकते हैं 
  • आप कंप्यूटर से फाइल को ई - मेल करे और उसी मेल को मोबाइल में ओपन करके फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं 
  • आप वर्डपैड की फाइल का प्रिंट (माइक्रोसॉफ्ट पीडीऍफ़ प्रिंटर पर दे कर ) PDF फाइल बना ले, और उस फाइल को वेब्वहाट्सप के माध्यम से मोबाइल में ट्रांसफर कर ले 

Q. We cannot write letters and notes in Wordpad?

A . नहीं, वर्डपैड में लेटर और नोट्स बहुत आसानी से बना सकते हैं, वर्डपैड मुख्य रूप से इसलिए ही काम में आता हैं.

Q. In which section text alignment options are given in Wordpad ribbon?

A . वर्डपैड के Home मेनू में Paragraph ऑप्शन में एलाइनमेंट के सभी ऑप्शन हैं। 

Q. How to save Wordpad file in a folder?

डॉक्यूमेंट बनाने के बाद आप आप File Menu में जा कर Save पर क्लिक करे, उसके बाद एक डायलॉग बॉक्स ओपन होगा , उस बॉक्स में आप उस फोल्डर को सेलेक्ट करे जहा पर आपको फाइल को Save करना हैं , यदि फोल्डर बना हुआ नहीं हैं तो आप उस डायलॉग बॉक्स में नई New  Folder  ऑप्शन पर क्लिक करके फोल्डर बना भी सकते हैं,  और उसमे  फाइल को सेव कर सकते हैं। 

Q. How to set Word wrap (No Wrap, Wrap to Window, Wrap to Ruler) in Wordpad?

A. View Menu में जा कर Setting वाले ऑप्शन में (Word Wrap) वर्ड व्रैप ऑप्शन हैं इसमें जा कर आप No Wrap, Wrap to Window, Wrap to Ruler) कोई भी ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हो , इन सभी के बारे में जानकारी हमें इसी ब्लॉग में मेनू वाले सेक्शन में दी हैं। 


Q. If you want to use another program inside the WordPad then which option will be use?

A. Home Menu -> Insert -> Insert Object (इस ऑप्शन से आप वर्ड पैड के अंदर कोई और प्रोग्राम ओपन कर सकते हैं।


Q. Wordpad me pure dastavej ka chayan ke liye kya kare?

A. Ctrl + A (Select All) इस ऑप्शन से हम एक साथ पुरे डॉक्यूमेंट को सिलेक्ट कर सकते हैं।


Q. Wordpad window mein scrollbar ka kya karan hota hai?

A. यदि पेज की हाइट स्क्रीन की हाइट से ज्यादा होगी तो हम पेज का कुछ ही भाग देख पाएंगे और जो भाग हम नहीं देख पा रहे हैं उसे देखने के लिए हमें स्क्रॉल बार को डाउन करना होगा और फिर से टॉप पर आने के लिए स्क्रॉल बार को अप करना होगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Paper Size & Printer Related Information

Paper Sizes आज हम समझेंगे की Paper के ज्यादा उपयोग में आने वाले Size के बारे में      A4 Size : सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाला Size A4 साइज होता हैं इसकी Width 210mm X Length 297mm होती हैं। A5 Size : यह A4 का आधा साइज होता हैं इसकी Width 148mm X Length 210mm होती हैं। Latter Size : यह size हमारे जो Letter Pad आते हैं उनमे उपयोग में आता हैं यह A4 से Width में लगभग 5mm बड़ा होता हैं और Length में 18mm छोटा होता है। इसकी Width 215mm X Height 279 mm होती हैं। Legal Size : यह Size सरकारी कार्यालय में स्टाम्प के साथ लगाए paper में उपयोग होता हैं यह चौड़ाई में तो Latter के बराबर ही होता हैं लेकिन Length में लगभग 355mm यानि की 14 inch तक होता हैं इसकी Width 215mm X Height 355 mm होती हैं। Paper Size in MM in Inches Width Length Width Length Legal 215 355 8.5 14 Letter 215 279 8.5 11 A4 210 297 8.27 11.69 A5 148 210 5.83 8.27

Computer Trouble Shooting | Computer मे आने वाली समस्या को घर पर कैसे ठीक करे

Computer chalu hone me samasya, bina keyboard type kaise kare, bina mouse ke mouse pointer ko move kaise kare, pendrive open nahi ho rahi, headpone connect nahi ho rahe,  आज के समय मे लगभग सभी के घर पर Computer / Laptop हैं और जो अपने घर पर अभी-अभी कुछ समय पहले ही नया Computer या Laptop लाए हैं उनको कभी न कभी कुछ न कुछ समस्या आती हैं उसके लिए उन्हे कंप्युटर  / Laptop को लेकर या तो हार्डवेयर की शॉप पर जाना होता हैं या फिर घर पर ही Comptuer Hardware Engginer को बुलाना होता हैं यह दोनों ही कार्य Time Conusming और खर्चे वाले होते हैं ।  मे यह नहीं बोल रहा की आप किसी के पास कंप्युटर ले ही न जाए , बल्कि यदि मे कुछ स्टेप्स आपको बता देता हु ताकि कही पर भी कंप्युटर ले जाने से पहले आप निम्न Steps से खुद ही देख ले हो सकता हैं आपका समस्या का हल हो जाए   नमस्ते दोस्तों मे संदीप निगम आपका अपने Computer Learning Blog मे स्वागत करता हु, मे सॉफ्टवेयर की फील्ड मे 2003 से हु, और मुझे हार्डवेयर का बहुत ज्यादा Knowledge तो नहीं हैं पर इतने सालों मे मुझे भी कही बार हार्डवेयर Eng...

Print Options in Hindi

  जब हम किसी भी डॉक्यूमेंट से प्रिंट देते हैं तब  हमारे पास बहुत से ऑप्शन होते हैं जो की प्रिंट देने के कार्य को और आसान बनाते हैं , इस आर्टिकल में हम प्रिंट से सम्बंधित सभी ऑप्शन सीखेंगे, इस ऑप्शन की मदद से आप बहुत से डॉक्यूमेंट से प्रिंट दे सकते हैं।  Print option in ms word Print option in excel Print option in wordpad चलिए शुरू करते हैं।  जब भी हम किसी भी डॉक्यूमेंट से Print Button को Press करते हैं तो इस प्रकार से एक Dialogue Box Open होता हैं , आइये हम एक एक कर सभी  List the various Print Options in Hindi 1. Printer Name : यहाँ पर जितने भी Printer Driver हमारे Computer में Install हैं वह इस लिस्ट में दिखाई देते हैं , हमें जिस भी प्रिंटर पर प्रिंट देना हैं उस प्रिंटर को हम यहाँ से सेलेक्ट करते हैं।  Status : इस समय प्रिंटरON हैं या OFF हैं उसका status यहाँ पर दिखाई देता हैं।  Type : यह Driver का Type बताता हैं यानि की जिस पर हम प्रिंट दे रहे हैं वह प्रिंटर हैं या PDF बनाने के लिए Driver. Where : यहाँ पर हमारा प्रिंटर किस Port पर Connect हैं जैसे U...

Internet (Web Browser)

इंटरनेट पर स्थित Pages को Open करने उनको सर्च करना और बहुत से ऑपरेशन वेब ब्राउज़िंग के अंतर्गत आते हैं। इस आर्टिकल में हम समझेंगे की किस प्रकार हम इंटरनेट का बेहतरीन तरीके से उपयोग कर सकते हैं।  इंटरनेट को समझने से पहले हम जो Basic कीवर्ड है उनको समझ लेते हैं।  Domain - यानि की जब भी हम कोई Web पेज बनाते हैं तो उसे हमें एक नाम देना होता हैं और नाम इस प्रकार से देना होता है की वह Unique हो यानि की उसके जैसे कोई भी नाम नहीं  होना चाहिए , इसे ही Domain कहते हैं जैसे www.google.com आदि।  IP : यह एक Internet Protocol हैं इसकी मदद से भी हम कोई भी Website या Webpage आदि को Access कर सकते हैं। यह भी unique ही होते हैं। यह कुछ इस प्रकार से लिखे जाते हैं। 192.168.1.5 आदि   Webpage : यह एक पेज हैं जिसपर HTML tag से कोड लिखे जाते हैं Internet पर Available होने के करना इसे Web पेज कहा जाता हैं।  Static Web Pages : ऐसे Page जिन्हे पर हम HTML Tag  लिख कर बना कर रख देते हैं और जब यूजर उन्हें एक्सेस करता हैं तो वह जो लिखा हैं उसी को डिस्प्ले कर देते हैं।  Dy...